‘नौजवान भारत सभा’ नामक एक क्रान्तिकारी नौजवान संगठन का घोषणापत्र एवं संविधान हम इस देश के क्रान्तिकारी और प्रगतिशील नौजवानों के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। नौभास का उद्देश्य देश के बिखरे हुए युवा आन्दोलन को एक सही दिशा की समझ के आधार पर एकजुट करना और उसे व्यापक जनसमुदाय के साम्राज्यवाद-पूँजीवाद विरोधी संघर्ष के एक अविभाज्य अंग के रूप में आगे बढ़ाना है।
‘नौजवान भारत सभा’ का गठन 2005 में किया गया था व उसी समय मसौदा घोषणापत्र एवं मसौदा संविधान देश के युवाओं के सामने पेश किया गया था। 2005 के बाद से 2014 में प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन किये जाने तक संगठन संयोजन समिति के नेतृत्व में काम कर रहा था। गत 29-30 सितम्बर 2023 को राजधानी दिल्ली में शहीद-ए-आज़म भगतसिंह की 116वीं जयन्ती के अवसर पर संगठन का दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। उक्त सम्मेलन में देश भर के 11 राज्यों से तक़रीबन 400 प्रतिनिधियों ने हिस्सेदारी की। केन्द्रीय परिषद की ओर से अध्यक्ष द्वारा सांगठनिक रिपोर्ट पेश की गयी। सदन के सामने संगठन के घोषणापत्र और संविधान में संशोधनों को प्रस्तावित किया गया। प्रस्तावित संशोधनों के विभिन्न पहलुओं पर बहस-मुबाहिसा हुआ तथा उसके बाद इन्हें पारित किया गया। सम्मेलन में चुनाव के माध्यम से 17 सदस्यीय केन्द्रीय परिषद के रूप में संगठन के केन्द्रीय नेतृत्व को चुना गया और फिर केन्द्रीय परिषद के द्वारा सात सदस्यों का चुनाव केन्द्रीय कार्यकारिणी के रूप में हुआ। कार्यकारिणी ने अपने बीच से चार पदाधिकारियों का चुनाव किया। संगठन ने अपना द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।
दोस्तो, आज के अन्धकारमय और प्रतिक्रियावादी माहौल में, हम नौजवानों को अपनी क्रान्तिकारी सामाजिक भूमिका पहचाननी होगी। इतिहास गवाह है कि दुनियाभर में हुए प्रगतिशील परिवर्तनों में युवाओं ने अहम भूमिका अदा की है। नौजवान भारत सभा सामाजिक परिवर्तन के इस प्रयास से जुड़ने के लिए आपका आह्वान करती है।
– केन्द्रीय परिषद
नौजवान भारत सभा
सितम्बर 2023
नौजवान भारत सभा के द्वितीय राष्ट्रीय सम्मलेन में पारित किये गये संगठन के संविधान एवं घोषणापत्र (हिन्दी) के लिए यहाँ क्लिक करें।
youth be come united on one forum.
How to be member of naujawan Bharat sabha
contect 9988251844
हॅलो सर
मै राम वाडीभष्मे, नागपूर महाराष्ट्र से हू और मुझे नौजवान भारत सभा के बारे मे जनकारी चाईये, तो क्या मिल शक्ती है।
नैजवान भारत सभा का सदस्य बनना है ।
मै कोल्हापुर महाराष्ट्र से हु।
नौजवान भारत सभा, महाराष्ट्र के सदस्य बनने के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।
संपर्क – 9619039793,8826265960
Sir me meerut sa hi mujha bhi NBS sa judna h to ma keska dvara bn skta hu…
नौजवान भारत सभा का सदस्य बनना चाहता हूं
मैं जोधपुर राजस्थान से हूं।
Naujawan bharat sabha ka member bana chata hu gorakhpur se hu